मनोरंजन जगत से सोमवार रात एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन हो गया है। महान गायक के निधन के बारे में उनकी उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने जानकारी दी। भूपिंदर सिंह को उनकी भारी आवाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों को अपनी आवाज दी। सोमवार शाम गायक के निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी मिताली ने कहा कि "वह कुछ समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।" करीबी लोगों की मौजूदगी में गायक का अंतिम संस्कार रात में ही कर दिया गया है, कोरोना के चलते यह फैसला लिया गया।गायक ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सामने आई जानकारी के मुकाबिक संगीत निर्देशक उत्तम सिंह ने बताया कि भूपिंदर का अंतिम संस्कार कल सुबह 11.30 बजे ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।