बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने भाई कुश एस सिन्हा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस जल्द आ रही है। इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा डायरेक्शन डेब्यू कर रहे हैं और मैं दिग्गज एक्टर परेश रावल सर और सुहेल नय्यर के साथ स्क्रीन साझा करूंगी।' 

'निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस' को 2023 में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को निकी भगनानी, जैकी भगनानी और अंकुर टकरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं यह एनवीबी के बैनर तले बन रही है। हाल में सोनाक्षी, फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखी थीं, जिसमें अजय देवगन, शरद केलकर, नोरा फतेही थे। उनकी अपकमिंग फिल्म 'काकूडा', 'डबल एक्सएल' और 'निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस' होगें।