छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव ने मूल्यांकन केंद्र का किया निरीक्षण
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर की सचिव पुष्पा साहू आज हाईस्कूल और हायर सेकंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2024 के मूल्यांकन कार्य हेतु दुर्ग के शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्धारित मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मूल्यांकन केंद्र की व्यवस्था और परीक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मात्र 55 परीक्षक उपस्थित पाए गए, जो अपेक्षित संख्या से काफी कम थे। इस पर सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी को सूचित करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। सचिव पुष्पा साहू द्वारा मूल्यांकन केंद्र अधिकारी को मंडल द्वारा जारी सभी निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करने के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके साथ ही, परीक्षकों की समय पर उपस्थिति, पर्याप्त संख्या में परीक्षकों की उपलब्धता, और मूल्यांकन के दौरान गोपनीयता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
सचिव द्वारा समस्त मूल्यांकन केंद्र अधिकारियों और मंडल के निरीक्षण प्रभारी अधिकारियों की वर्चुअल बैठक भी ली गई। बैठक में राज्य के सभी मूल्यांकन केंद्रों की व्यवस्था और परीक्षकों की उपस्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जहां भी परीक्षकों की संख्या कम पाई गई, वहां जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक संख्या में परीक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, मूल्यांकन निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए, गुणवत्ता बनाए रखने और समय सीमा में कार्य पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया।
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”
कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
CM साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास को नई रफ्तार
रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
भोपाल के होटल में भीषण आग, 150 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
‘लोकतंत्र में आवाज दबाने नहीं देंगे’: ममता बनर्जी ने केंद्र व भारतीय चुनाव आयोग को घेर