CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक संदेश ट्वीट किया है। CM साय ने अपने संदेश में कहा, “मेरे प्यारे बच्चों, परीक्षाओं का समय आ गया है। मैं जानता हूँ कि आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए—आप अकेले नहीं हैं। हम सब आपके साथ हैं।”
मुख्यमंत्री ने छात्रों को परीक्षा के दौरान घबराहट और डर को सामान्य मानते हुए यह समझाने की कोशिश की कि डर कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है। उन्होंने कहा कि साल भर की मेहनत, हर अभ्यास और हर दोहराव छात्रों की ताकत बनकर उनके साथ खड़े हैं। CM साय ने सभी छात्रों को आत्मविश्वास बनाए रखने और डर को अपने ऊपर हावी न होने देने की सलाह दी।
साथ ही उन्होंने छात्रों को पढ़ाई में नियमितता बनाए रखने, कठिन विषयों को दोहराने, समय का संतुलन रखने और पर्याप्त नींद व पोषक भोजन लेने की दिशा में मार्गदर्शन दिया। कुछ दिनों के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने की भी सलाह दी।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के सभी विद्यार्थी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। CM साय ने अपने स्नेह और आशीर्वाद के साथ छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और अंत में कहा, “ऑल द बेस्ट बच्चों।”
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास