हरीश रावत के ‘राजनीति अवकाश’ पर पार्टी में घमासान, हरक सिंह रावत का तंज
देहरादून: इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजनीतिक कार्यक्रमों व मीडिया से दूरी बनाई हुए हैं. उनकी इस घोषणा के बाद से ही कांग्रेस पार्टी असहज है. ऐसे में कुछ लोग उनके राजनीति अवकाश को नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं. वहीं उनकी ही पार्टी के नेता उन पर तंजात्मक टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं.
पार्टी में एक बार फिर से गुटबाजी दिखाई दे रही है. हरीश रावत के करीबी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पहले ही इस बात को कह चुके कि हरीश रावत किसी ना किसी बात से नाराज हैं. वहीं उनके खेमे के माने जाने वाले धारचूला विधायक हरीश धामी ने चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत के बयान को निंदनीय बताते हुए हरीश रावत के समर्थन में सामूहिक इस्तीफा देने की सोशल मीडिया में चेतावनी दे डाली. इन सबके बीच हरक सिंह रावत का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में कहा कि मैं कभी भी दो-चार दिन आराम पर जाने के लिए विज्ञप्ति जारी नहीं करता हूं. लेकिन हर व्यक्ति की अपने काम करने की शैली अलग होती है. हम कभी इस बात का खुलासा नहीं करते हैं कि हमने 5-6 दिन के लिए व्रत ले लिया है.
कई बार उनके जीवन में ऐसा हुआ है कि जब कभी भी उन्होंने नॉनवेज खाना शुरू किया, दो-चार दिन खाने के बाद अगर किसी पशु के साथ हो रही हिंसा को सोशल मीडिया में देखता हूं तब उसके बाद मेरा मन नॉनवेज खाने का नहीं करता है. उसके बाद मन ही मन वह कसम खा लेते हैं कि वह कभी मांसाहार का सेवन नहीं करेंगे. पिछले दो-तीन साल उन्होंने नॉनवेज खाना छोड़ रखा था. उसके बाद एक बार फिर से उन्होंने नॉनवेज खाना शुरू किया, उन्हें फिर से वही हालात दिखने लगे, उसके बाद उन्होंने फिर से एक बार नॉनवेज छोड़ दिया.
उन्होंने इसकी विज्ञप्ति सोशल मीडिया पर कभी जारी नहीं की. लेकिन मीडिया के माध्यम से अब यह विज्ञप्ति भी जारी हो गई, कि मैंने मांसाहार छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि हरीश रावत उनके बड़े भाई के समान हैं, उनकी उम्र भी काफी हो गई है. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में बहुत मेहनत की है. आज उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचकर कोई इतनी मेहनत नहीं कर सकता है, जितना हरीश रावत करते हैं. उन्होंने कांग्रेस के विरुद्ध एक भी शब्द अभी तक नहीं बोला है. उनकी तरफ से अभी तक कांग्रेस की कोई आलोचना नहीं की गई है. हरक सिंह रावत का कहना है कि वह पहले से ही इस बात को कहते आए हैं कि अगर आयु बढ़ानी है तो अपने राजनीतिक जीवन काल में चुनाव लड़ते रहना चाहिए.
AIADMK में बगावत गहराई, तीन विधायकों ने छोड़ा पद; आधव अर्जुन से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चाएं
पश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान-अमेरिका बातचीत में सकारात्मक संकेत
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- PM मोदी शानदार नेता, भारत को मुझ पर पूरा भरोसा होना चाहिए
आमेर महल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, राजस्थानी संस्कृति और लोकनृत्य ने जीता दिल
जैन समाज ने निकाली शांतिपूर्ण मौन रैली, राजधानी में दिखी एकजुटता
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, इबोला को लेकर नोडल अधिकारी करेंगे निगरानी
बैंकिंग स्टॉक्स की तेजी से शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स में बड़ी छलांग
अब्राहम अकॉर्ड में ईरान की एंट्री संभव? बदलते समीकरणों ने बढ़ाई चर्चा
गुलमर्ग में गोंडोला सेवा बाधित, हवा में अटके करीब 300 पर्यटक, रेस्क्यू जारी
RCB का क्वालिफायर-1 रिकॉर्ड बढ़ाएगा GT की चिंता, फाइनल की जंग आज