नाबालिग से दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश
रायपुर। न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीँ नाबालिग युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।]
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने नाबालिग युवती से अपनी नजदीकियां बढ़ाई और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। वहीं जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक उससे दुरी बनाने की कोशिश करने लगा।
इन सब के बाद युवती ने पूरे वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी। बेटी की आपबीती सुनते ही परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। परिजन नाबालिग को लेकर तत्काल थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के तुरंत बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग आरोपी के पिता को दी जमानत, महाराष्ट्र सरकार का विरोध
Bhopal में LPG सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर बैठक, कलेक्टर ने दिए निर्देश
शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत
इंदौर-शारजाह फ्लाइट 22 मार्च तक रद्द, यात्रियों को झटका
नीतीश के दिल्ली रवाना होने पर उनके किचेन कैबिनेट के मंत्रियों की जिम्मेदारी बदलेगी
गैस की भारी कमी से प्रभावित हो रही होटल इंडस्ट्री
नई स्मार्ट तकनीक से कम होगा बिजली बिल, जानिए कैसे काम करती है