महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म
रामपुर । जिले में एक महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने उसे फार्म हाउस पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रुद्रपुर के एक मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि उसका पति उसको छोड़कर विदेश चला गया है। जिसके संबंध में महिला ने दूतावास में प्रार्थना पत्र भिजवाने के लिए रुद्रपुर के रहने वाले रविंद्र सिंह से संपर्क किया था। महिला का कहना है कि इस व्यक्ति से मेरी जान पहचान रुद्रपुर कोर्ट में हुई थी। जहां महिला ने उसको नंबर दे दिया था। उसके बाद आरोपी महिला से संपर्क करके लगातार बातें करने लगा। युवक ने अपनी पत्नी से तलाक होने की बात कहकर पीड़िता से शादी करने के लिए कहने लगा। आरोपी युवक महिला से वीडियो कॉल करके बात भी करने लगा। एक दिन महिला को कॉल करके रुद्रपुर बुलाकर दूतावास में पत्र भेजने की बात कही। जिसके बाद महिला वहां पर चली गई। महिला के पहुंचने पर आरोपी ने कहा कि तुम्हारी फाइल मेरे फार्म हाउस पर रह गई है। उसके बाद आरोपी महिला को फार्म हाउस पर ले गया। जहां महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़िता काफी परेशान हो जाने के बाद बिलासपुर थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को सारा मामला बताया। बाद में उसने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन