युवक ने शराब के लिये महिला पर की अड़ीबाजी
भोपाल। कमला नगर इलाके में शराब के लिये आरोपी युवक द्वारा महिला के साथ अड़ीबाजी किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गंगा नगर में रहने वाली सुशीला (50) ने बताया कि वह गृहणी हैं। दो दिन पहले शाम करीब 7 बजे वह घर के बाहर खड़ी होकर मोहल्ले में रहने वाली अन्य महिला से बातचीत कर रही थी। उसी समय लाला नामक वहॉ आया और शराब पीने के लिए सुशीला से 1 हजार रुपए मांगने लगा। महिला ने जब उसे रकम देने से मना किया तब आरेापी ने उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरु कर दी। महिला ने उसका जमकर विरोध किया तब लाला मारपीट पर उतर आया। आरोप है कि साथ खड़ी पड़ोसन महिला ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया तब आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और भाग गया। अगले दिन पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं