ओलंपिक क्वालिफायर्स-एशियाई चैंपियनशिप के लिए कुश्ती ट्रायल की तारीख आई सामने
आगामी ओलंपिक क्वालिफायर और एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय कुश्ती टीम चुनने के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 10 और 11 मार्च को क्रमशः पटियाला और सोनीपत में होगा। यह जानकारी इस खेल का प्रबंधन कर रही तदर्थ समिति ने शुक्रवार को दी। इस ट्रायल की योजना शुरुआत में 27 से 29 फरवरी के लिए बनाई गई थी, लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी में देरी के बाद इसे स्थगित कर दिया। महिला पहलवानों के लिए ट्रायल एनएसएनआईएस पटियाला में होंगे जबकि ग्रीको रोमन और फ्रीस्टाइल पहलवानों के लिए ट्रायल भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत में होंगे।
भूपेंद्र सिंह बाजवा की अध्यक्षता वाली तदर्थ समिति ने बयान में कहा, ''आगामी ओलंपिक क्वालिफायर और एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय कुश्ती टीम के चयन के लिए तदर्थ समिति 10 और 11 मार्च, 2024 को चयन ट्रायल का आयोजन करेगी।'' समिति ने कहा, ''इससे पहले ट्रायल को 27 से 29 फरवरी 2024 के बीच आयोजित करने की घोषणा की गई थी लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण 2023 सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन में देरी के कारण ट्रायल्स को स्थगित किया जा रहा है।'' ओलंपिक भारवर्ग में ट्रायल के विजेता को आगामी ओलंपिक क्वालिफायर (19 से 21 अप्रैल तक एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर और नौ से 12 मई तक विश्व ओलंपिक क्वालिफायर) में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई