महाकुंभ में कल्पवास में रहेंगी दुनिया की सबसे अमीर महिला लॉरेन पॉवल
प्रयागराज। दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक, लॉरेन पॉवल जॉब्स महाकुंभ मेले में भाग लेंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉरेन 13 जनवरी से 29 जनवरी तक प्रयागराज में रहेंगी और कल्पवास में रहते हुए साधुओं के साथ सादगीपूर्ण जीवन बिताएंगी। उन्होंने निरंजनी अखाड़े में रहने का फैसला लिया है, जहां वे गंगा स्नान और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होंगी।
लॉरेन को हिंदू और बौद्ध धर्म से विशेष लगाव है, जो उनके दिवंगत पति स्टीव जॉब्स के जीवन का हिस्सा रहा है। स्टीव जॉब्स बाबा नीब करौली और परमहंस योगानंद की शिक्षाओं से प्रभावित थे और हमेशा योगी की आत्मकथा नामक पुस्तक अपने साथ रखते थे। लॉरेन भी इन्हीं परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए महाकुंभ में भाग लेंगी। उनकी शादी भी बौद्ध तरीके से संपन्न हुई थी।
लॉरेन पॉवल जिनकी उम्र 61 साल है, महाकुंभ के दौरान साधु-संतों के बीच रहकर आध्यात्मिक अनुभव का आनंद लेंगी। लॉरेन अपने सादगीपूर्ण जीवन के लिए मशहूर हैं। कल्पवास का अर्थ गहन आध्यात्मिक अनुशासन है, जो प्राचीन हिंदू परंपराओं से प्रेरित है। यह एक महीने की अवधि में होता है, जिसमें भक्त गंगा में स्नान, संतों के प्रवचन और भजन-कीर्तन करते हैं। कल्पवास का उद्देश्य सांसारिक जीवन से ऊपर उठकर आत्मचिंतन और ईश्वर से जुड़ने की प्रक्रिया है। लॉरेन इस परंपरा का पालन करते हुए साधुओं के शिविर में ठहरेंगी। लॉरेन जैसी हस्ती के महाकुंभ में आने से आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। यूपी सरकार और महाकुंभ प्रशासन लॉरेन की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम कर रहे हैं। उनके आगमन से महाकुंभ में आध्यात्मिकता और वैश्विक संस्कृति का अद्भुत समागम देखने को मिलेगा।
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Report: क्या ग्रीन स्टील का इस्तेमाल होने से कार्बन उत्सर्जन हो रहा कम? जानें रिपोर्ट का दावा
Bulandshahr में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर जानलेवा हमला
क्लीन चिट के बाद Arvind Kejriwal की नेशनल एंट्री की तैयारी, Aam Aadmi Party का मेगा प्लान तैयार