महिला ने नामी कंपनी को लगाया चूना, 20 करोड़ लेकर हुई फरार
केरल के त्रिशूर में एक महिला गायब हो गई है, जिसपर 20 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप है। दरअसल, त्रिशूर ब्रांच से जुड़ी एक प्रमुख गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम करने वाली महिला लापता हो गई है। महिला पर 20 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान धन्या मोहन के तौर पर की है। धन्या करीब दो दशक से कंपनी में काम कर रही है। आरोपी धन्या मोहन के लापता होने के बाद पता चला कि वह 2019 से ही कंपनी में पैसों की हेराफेरी कर रही थी।
कंपनी के पैसे को रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किया
पुलिस ने बताया कि महिला अपने ऑफिस से कंपनी के पैसे को अपने रिश्तेदारों के प्राइवेट बैंक खातों में ट्रांसफर करती थी। पुलिस ने बताया कि वह आलीशान जिंदगी जी रही थी और पिछले कुछ सालों में उसने संपत्ति भी खरीदी थी।
कंपनी की देश के 28 राज्यों में 5,000 से अधिक शाखाएं
केरल में मुख्यालय वाली इस अग्रणी एनबीएफसी कंपनी की देश के 28 राज्यों में 5,000 से अधिक शाखाएं हैं। कंपनी की कुल संपत्ति 400 अरब रुपये और इसमें 50,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त