क्या अब नहीं बनेगा सबरीमाला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा?
केरल सरकार ने कोट्टायम जिले में सबरीमाला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए जारी की गई अधिसूचनाओं को वापस लेने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने केरल हाई कोर्ट को इस बारे में जानकारी दे दी है। सरकार ने कोर्ट को इस बारे में बताया कि अब इस परियोजना पर एक अलग से नया सामाजिक प्रभाव आकलन (SIA) कराई जाएगी।
राज्य सरकार ने कोर्ट में दी जानकारी
मालूम हो कि कोर्ट में एक धर्मार्थ ट्रस्ट और उसके प्रबंध ट्रस्टी की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट में यह जानकारी दी। सरकारी की दलीलों को सुनने के बाद न्यायमूर्ति विजू अब्राहम ने इस याचिका को बंद कर दिया। इससे पहले कोर्ट ने 25 अप्रैल को राज्य सरकार को सबरीमाला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रारंभिक अधिसूचना के संबंध में दो महीने तक कोई और कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया था।
याचिकाकर्ताओं ने क्या कहा है?
याचिकाकर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाया है कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का उद्देश्य उनकी संपत्ति को अवैध रूप से कब्जा करना है। अयाना चैरिटेबल ट्रस्ट और उसके प्रबंध न्यासी सिनी पुन्नूस के मुताबिक, सरकार 2,263 एकड़ में फैले रबर बागान को अपने कब्जे में लेना चाहती है।
भगवान अयप्पा को लेकर राज्य सरकार ने क्या कहा?
मालूम हो कि राज्य सरकार ने पहले कहा था कि सबरीमाला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा उन तीर्थयात्रियों के लिए वरदान साबित होगा, जो भगवान अयप्पा के दर्शन करने आते हैं। सरकार के मुताबिक, इस हवाई अड्डे के निर्माण से केरल के पथानामथिट्टा जिले में भगवान अयप्पा के पहाड़ी शीर्ष मंदिर तक पहुंचना आसान हो जाएगा। सरकार ने कहा था कि इस हवाई अड्डे के निर्माण से राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत