शारीरिक गतिविधि की कमी से क्यों बिगड़ता है शुगर लेवल?
आपकी सुबह जैसी होगी, वैसा ही रहेगा आपका पूरा दिन और जब बात शुगर कंट्रोल की हो, तो सुबह की लापरवाही बहुत महंगी पड़ सकती है. शुगर लेवल न बढ़ें इसके लिए जाने अपने दिन की शुरुआत कैसे करें.
सुबह की ये 5 गलतियां आपका शुगर लेवल बढ़ा रही हैं, जानिए कैसे करें कंट्रोल
डायबिटीज़ में क्या न करें
डायबिटीज़ आज के समय की सबसे तेजी से फैलती बीमारियों में से एक है. हर दिन हजारों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं और कई बार बिना किसी लक्षण के भी ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा रहता है. खासतौर पर टाइप 2 डायबिटीज़ में लाइफस्टाइल और डेली रूटीन का बड़ा रोल होता है. डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह की कुछ आदतें जो देखने में छोटी लगती हैं वही आपकी शुगर लेवल को बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण बन सकती हैं.
सुबह का नाश्ता शरीर को दिनभर ऊर्जा देता है और ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है. यदि इसमें अधिक कार्बोहाइड्रेट या प्रोसेस्ड शुगर हो, जैसे कि व्हाइट ब्रेड, बाजार के बिस्किट या शुगर युक्त अनाज, तो ये आपकी डायबिटीज़ को और बिगाड़ सकता है. इसके लिए आप इन चीजों को अपना सकते हैं जैसे ओट्स, मूंग दाल चीला, अंडे, दलिया, और बिना शक्कर वाली ग्रीन टी या नींबू पानी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.
कुछ आम गलतियां जो शुगर लेवल बढ़ा सकती है
सुबह उठते ही बिना पानी पिए चाय या कॉफी पीना ब्रेकफास्ट स्किप करना या देर से खाना लंबे समय तक भूखे रहना शारीरिक गतिविधि न करना ये सभी आदतें ब्लड शुगर को अनियंत्रित करती है.
सुबह न करें ये गलतियां
जो लोग सुबह का पहला पेय मीठी चाय या कॉफी को बना लेते हैं. यह आदत सुबह के खाली पेट पर सीधा असर डालती है और ब्लड ग्लूकोज़ को एकदम से बढ़ा सकती है. इसके अलावा, जो लोग नाश्ता करने में देरी करते हैं या उसे पूरी तरह स्किप कर देते हैं, उनके शरीर में इंसुलिन का स्तर असंतुलित होने लगता है. इससे शुगर स्पाइक और अचानक गिरावट दोनों का खतरा बढ़ जाता है.
कैसे करें दिन की शुरुआत
इन सभी गलतियों से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी सुबह की शुरुआत एक सही रूटीन के साथ करें — जैसे नींद से जागते ही गुनगुना पानी पीना, जल्दी और हेल्दी नाश्ता करना, स्क्रीन टाइम से बचना कम से कम 20-30 मिनट की कोई भी शारीरिक गतिविधि करना.
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।