जब महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ही लगाया पुलिस पर आरोप: रायपुर कलेक्ट्रेट में गूंजी पीड़ितों की आवाज
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया के. रहाटकर अपने पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंची। इस दौरान राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष गुरुवार को अस्थायी अदालत में तब्दील हो गया। प्रवास पर आईं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया के. रहाटकर ने यहां महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई की। रायपुर पुलिस द्वारा सौंपे गए 22 मामलों के प्रतिवेदन पर सुनवाई की गई, जिनमें मानसिक प्रताड़ना, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी जैसे गंभीर प्रकरण शामिल रहे।
महिला अभ्यर्थियों ने की पुलिस की शिकायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए निर्देश
जनसुनवाई के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष ने कई प्रकरणों में दोनों पक्षों को सुनने के बाद तत्काल आदेश जारी किए। कुछ मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई तय करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से पुलिस की शिकायत भी की। उन्होंने आरोप लगाए कि पुलिस मामलों को दबाने की कोशिश करती है। बलौदाबाजार से आए एक शिक्षक ने हाथ जोड़कर अपना मुकदमा निपटाने की अपील भी की।
बीपीओ केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामीण युवतियों की सराहना
जनसुनवाई के बाद विजया रहाटकर ने कलेक्ट्रेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग में संचालित बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कार्यरत कर्मचारियों से संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान दंतेवाड़ा जिले की गीदम निवासी निधि पूर्ति से विशेष बातचीत करते हुए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छोटे से गांव से राजधानी में आकर कार्य कर रहीं निधि पूर्ति जैसी बेटियां अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
पर्यावरण दिवस पर पौधा भेंट कर किया स्वागत
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के पहले छत्तीसगढ़ प्रवास पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक और अन्य सदस्यों ने नया रायपुर स्थित सर्किट हाउस में पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पर्यावरण दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए विजया रहाटकर ने कहा कि महिला आयोग की भूमिका समाज में बदलाव लाने वाली है। उन्होंने राज्य महिला आयोग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहां महिलाओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा रहा है।
इस मौके पर आयोग की राष्ट्रीय सदस्य ममता कुमारी, रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर गौरव सिंह, एसएसपी लाल उम्मेद सिंह, बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक सहित पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी, अधिवक्ता एवं प्रकरणों से संबंधित पक्षकार उपस्थित रहे।
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस