रखे रखे 100 से अधिक गोदामों का सड गया गेहूं
भोपाल । इस साल रवि के मौसम में खरीदे गए गेहूं के स्टाक को एफसीआई ने उठाने से मना कर दिया है। गेहूं खरीदी के बाद इसे सही तरीके से नहीं रखा गया। 100 से अधिक गोदाम का गेहूं रखे रखे खराब हो गया है। फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने इस सड़े हुए गेहूं को उठाने से मना किया।तब जाकर सरकार की नींद खुली है।
भारत में अन्न देवता की पूजा की जाती है। इस भारत में अन्न देवता का किस तरह से अपमान किया जाता है। यह इसका उदाहरण है। कुछ महीने पहले ही यह गेहूं खरीदकर गोदाम में रखा गया था। भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों ने गेहूं उठाने के पहले जब इसकी जांच की, तो मामला खुलकर सामने आया।
फ़ूड कारपोरेशन के अधिकारियों ने जब गेहूं उठाने से इनकार कर दिया। उसके बाद विभागीय मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की नींद खुली। उन्होंने वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन की जिम्मेदार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए, नागरिक आपूर्ति विभाग से रिपोर्ट तलब की है। 3 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
हजारों क्विंटल गेहूं रखे रखे सड गया। सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान होना तय है। इसके साथ ही जिस तरह से खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के स्थान पर और खराब किया जा रहा है। ऐसे अधिकारियों को दंडित किए जाने की जरूरत है।
चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ
क्या शुरू होने जा रहा है ‘निशांत युग’? जदयू में एंट्री से पहले जानें निशांत कुमार से जुड़ी खास बातें
बिहार की सियासत में हलचल: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें, CM पद के लिए 5 दावेदार
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार
'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे...
करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन