भूल से घर का मंदिर कभी हो जाए अशुद्ध तो क्या करें? शुद्धिकरण की ये विधि आएगी काम,
तिरुपति बालाजी में लड्डू प्रसाद विवाद ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, मंदिर की शुद्धता को लेकर जप, हवन और शुद्धिकरण किया गया, ताकि मंदिर में पवित्रता बनी रहे. इसके लिए 23 सितंबर को मंदिर के तीर्थ पुरोहित द्वारा महाशांति होम किया गया और पंचगव्य से मंदिर को शुद्ध किया गया.
वहीं, लोगों के मन में अब ये सवाल भी आ रहा है कि जब बाजार की मिलावटी चीजों के कारण तिरुपति मंदिर में ऐसा हो सकता है तो फिर घर का मंदिर कैसे बचा रहेगा? अगर घर का मंदिर भी किसी कारण अशुद्ध हो जाए तब क्या करें? इस दुविधा को देवघर के आचार्य ने दूर करने की कोशिश की है. आइए जानते हैं उनसे उपाय…
भगवान के भोग का रखें ध्यान
देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रसिद्ध तीर्थ पुरोहित प्रमोद श्रृंगारी ने लोकल 18 को बताया कि तिरुपति बालाजी मंदिर की घटना ने श्रद्धालुओं की भावना को ठेस पहुंचाया है. भगवान को कोई भी चीज अर्पण हो उसमें बहुत पवित्रता होनी चाहिए. उसमें से भी गाय की चीजें अर्पण करने का विधान है जैसे दूध, दही, घी इत्यादि. इनसे बने हुए पकवान का ही भोग लगाना चाहिए. उसमें से घी के अर्पण का विशेष महत्व बतलाया गया है. इसलिए इसकी पवित्रता और शुद्धता पर ध्यान रखना चाहिए. अगर कोई भी मंदिर या वहां का प्रसाद दूषित हो जाए तो महा शांति होम और पंचगव्य से शुद्धता की जा सकती है.
क्या है पंचगव्य और महाशान्ति होम
तीर्थ पुरोहित प्रमोद श्रृंगारी ने बताया कि अगर किसी मंदिर या घर की शुद्धता या पवित्रता नष्ट हो जाए तो महाशांति हवन कराया जाता है. साथ ही पंचगव्य से शुद्धता की जाती है यानी फिर से गाय के ही दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र से पूरे मंदिर को शुद्ध किया जाता है. जैसे किसी के घर में कुछ अपवित्रता हो गई तो पंचगव्य के द्वारा ही घर को शुद्ध किया जा सकता है.
घर के मंदिर को कैसे करें शुद्ध
जब भी कभी जातक को ऐसा लगे कि उनके घर का मंदिर अशुद्ध हो चुका है तो पंडितों के द्वारा महा शांति हवन कराएं. महाशांति हवन का अर्थ है किसी भी स्थान को साफ करने के लिए उसका मंत्रों से शुद्धिकरण करना. महाशांति हवन के दौरान कई मंत्रों का जाप किया जाता है. महा शांति हवन के बाद पंचगव्य से मंदिर को शुद्ध कर सकते हैं.
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
आयकर विभाग ने संजय पाठक की कंपनियों को भेजा अंतिम नोटिस, 443 करोड़ की वसूली तय
यूपी के रामपुर में विदेश में रह रहे दो लोगों के खिलाफ SIR फार्म भरने पर मुकदमा
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टकराव, चार की जान गई और कई घायल
अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के कार्यक्रम पर हाई अलर्ट, बाबरी मस्जिद की नींव बनी चर्चा का केंद्र
घर बैठे मिलेगी नौकरी...सिंघस्थ के लिए 5,000 होम गार्ड्स भर्ती का रास्ता साफ...CM ने किया बटालियन बनाने का ऐलान, ऐसे करें अप्लाई
लखपति किसान बनने का मौका...CM ने की बड़ी घोषणा, जानें किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन
फ्लाइट रद्द होने से परेशान यात्रियों के लिए खुशखबरी...रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, इन 37 ट्रेनों में जोड़े एक्स्ट्रा कोच, देखें लिस्ट