पितृ पक्ष में कौए का घर में आना किस बात का संकेत? पानी पीते देखना भी विशेष, माना जाता है पितरों का संदेश
आमतौर पर कौआ किसी के लिए खास नहीं होता और आपने किसी को कौआ पालते या उसे खाना खिलाते भी नहीं देखा होगा. लेकिन जब पितृ पक्ष आते हैं तो लोग कौओं को ढूंढते हैं और खाना खिलाते हैं क्योंकि हिन्दू धर्म में कौओं को पितरों का प्रतीक माना गया है. ऐसा माना जाता है कि यदि आप कौओं को खाना खिलाते हैं तो इससे पितर खुश होते हैं. लेकिन कौओं से जुड़ी कुछ ऐसी घटनाएं भी आपके सामने होती हैं, जो आपको आपके पितरों का संदेश देती हैं.
1. कौए का आपके घर आना
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कौए यदि आपके घर आते हैं तो जरूर कोई ना कोई संदेश लेकर आते हैं क्योंकि इन्हें धरती और यमलोक को जोड़ने वाला दूत भी माना जाता है. ये आपके पितरों का संदेश लाते भी हैं और आपका संदेश पितृ लोक तक पहुंचाते भी हैं.
2. कौए को पानी पीते देखना
यदि आप पितृ पक्ष के दौरान किसी कौए को पानी पीते हुए देखते हैं तो समझ जाइए कि आपकी जिंदगी की समस्याएं अब खत्म होने वाली हैं. इसके अलावा कौए को पानी पीते देखने का संकेत है कि आपके घर में शांति और सुख-समृद्धि आने वाली है.
3. कौए का सिर पर बैठने का संकेत
धार्मिक मान्यता है कि यदि कौआ किसी के सिर पर बैठता है तो उसकी मृत्यु टल जाती है. हालांकि, इसके लिए आपको उस व्यक्ति की मृत्यु की झूठी खबर अपने रिश्तोदारों को देनी होगी. आपके ऐसा करने से उस पर आने वाला काल टल सकता है.
4. कौए का चोंच में रोटी दबाना
यदि आप किसी कौए को चोंच में रोटी दबाते हुए देखते हैं या फिर कोई कौआ अपनी चोंच में रोटी दबाकर आपके घर या आंगन में ले आया है तो यह संकेत है कि आपके पितर आपसे खुश हैं. यह संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आप पर धन-धान्य की कमी नहीं रहने वाली है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 जनवरी 2026)
मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 21 जनवरी 2026
मध्यप्रदेश ने हरित ऊर्जा को विकास की मुख्य धारा में किया शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट को पर्यटन के क्षेत्र में मिलेगा नया आयाम
छत्तीसगढ़ के बिहान समूहों के उत्पाद को खरीददारों से मिला बेहतर रिस्पॉन्स
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मालदीव के मंत्री मोहम्मद सईद के बीच दावोस में हुई वार्ता
पशुपालन एवं पशु कल्याण माह अंतर्गत राज्य स्तरीय युवा संवाद का आयोजन
जनता की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग का सख्त एक्शन
मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई