छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर, तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
बिलासपुर|छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है. सूरजपुर, कोरबा, बिलासपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगी, जिससे तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है|
आंधी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, कोंडागांव, में मेघ गर्जन/आकाशीय बिजली/अचानक तेज हवा और आंधी(40-60 KMPH) की संभावना बताई जा रही है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन क्षेत्रों में अचानक मौसम बदलने के कारण सड़क यातायात और बाहरी गतिविधियों में परेशानी हो सकती है|
खेती पर पड़ सकता है गलत असर
चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों पर नुकसान हो सकता है, जिसमें पत्तियां झड़ना, फूल/फल गिरना और तने टूटना शामिल हैं. रवि की फसलें(गेंहू, चना,मटर) और आम/सेब के बाग सबसे अधिक प्रभावित होंगे|
मौसम विभाग ने जनता से कहा है कि
- खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास न रहें
- वाहन चलाते समय मौसम की स्थिति का ध्यान रखें
- किसानों को फसल और मवेशियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने चाहिए
- विशेषकर खेतों में काम करने वाले किसान और मवेशियों वाले परिवार मौसम की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सुरक्षित उपाय करें.
कोहली से तुलना पर भड़के बाबर आजम, पत्रकार से हुई तीखी बहस
वेस्ट एशिया संकट के बीच निर्यातकों को राहत, डीजी शिपिंग का बड़ा आदेश
अमेरिका में जाति विवाद गहराया, हिंदू समुदाय को निशाना बनाने का आरोप
केरल में अनुभव बनाम बदलाव की टक्कर, राजग को चमत्कार की आस
भारत के खिलाफ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं राशिद खान
इमरान खान की बहनों पर आतंकवाद का केस, 1400 अन्य भी नामजद
भाषण के दौरान बिजली गई, कुणाल चौधरी का फूटा गुस्सा, JE को दी सख्त चेतावनी
पीएम मोदी की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा, हल्दिया की 16 सीटों पर जीत का भरोसा
CRPF वीरता दिवस: 150 जवानों ने दिखाया शौर्य, पाक के 3500 सैनिकों को खदेड़ा
10 अप्रैल से एमपी में बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट