दो दिन बाद बदलेगा मौसम, हो सकती है बारिश
भोपाल । वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी दो मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। बीच-बीच में दक्षिणी हवा चलने के कारण बादल भी छाने लगते हैं। अभी दो दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रहेगा। 30 मार्च से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। प्रदेश में तपिश बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दमोह में दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रात का तापमान भोपाल में दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। पूर्वी विदर्भ से लेकर दक्षिणी कर्नाटक तक एक द्रोणिका है। इसके अतिरिक्त 29 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मौजूद मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। 29 मार्च को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से 30 मार्च से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है।मंगलवार को हवा का रुख दक्षिणी बने रहने से कहीं-कहीं बादल छाने लगे थे। हालांकि, शाम के समय हवा का रुख बदलने से बादल छंट गए। बुधवार-गुरुवार को भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह बने रहने की संभावना है।
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त
मंदसौर में दशा माता पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 महिलाएं घायल
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद
आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, ₹47 करोड़ की सिंथेटिक ड्रग्स बरामद
‘सिर तन से जुदा’ की धमकी मिलने का दावा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बड़ा आरोप
छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े लोग
सुरेंद्र पटवा की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर