मौसम विभाग का पूर्वानुमान: आज गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. प्रदेश में द्रोणिकाओं की सक्रियता के चलते आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ वर्षा, अंधड़ और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं. वहीं अधिकतम तापमान में पहले गिरावट और फिर वृद्धि की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है. रायपुर समेत कई जिलों में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
राजस्थान से महाराष्ट्र तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली द्रोणिका और पश्चिम विदर्भ से उत्तर केरल तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित उत्तर-दक्षिण द्रोणिका प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही हैं. इसके अलावा पश्चिमी हवाओं में भी एक द्रोणिका 3.1 से 9.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है.
बारिश की बनी हुई है संभावना
प्रदेश में 29 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, आज प्रदेश में मध्यम से तीव्र मेघगर्जन, तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा), बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है.
एक-दो स्थानों पर हुई है हल्की बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.4°C रायपुर में तथा न्यूनतम तापमान 21.1°C जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया. पिछले 24 घंटों में बीजापुर में 7 सेमी, अंतागढ़ और उसूर में 3 सेमी, बेलरगांव, पखांजूर, कांकेर, कुटरू, गंगालूर, नेहरपुर, सरोना और नगरी में 2-2 सेमी तथा भोपालपटनम, भानुप्रतापपुर और भैरमगढ़ में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई. प्रदेश में अगले दो दिनों तक एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आज रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान लगभग 40°C और न्यूनतम तापमान लगभग 23°C रहने का अनुमान है.
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
दक्षिण एशिया में टकराव बढ़ा, बमबारी का तेल-गैस आपूर्ति पर क्या असर?
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार