पमरे ने यूबीआई बैंक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन और यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच रेल कर्मचारियों के मासिक वेतन खाते हेतु लाभों को सुविधाजनक बनाने के लिए शुक्रवार दिनांक 13.12.2024 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह एमओयू पमरे के सभी नियमित कर्मचारियों को लाभान्वित करेगा, जिनके वेतन खाते यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में हैं। पमरे में 55,000 कर्मचारी हैं, जिनमें जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल के अलावा भोपाल और कोटा में कारखानें सम्मिलित हैं।
इस एमओयू पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मानव संसाधन विकास) सुश्री पूर्णिमा जैन और क्षेत्रीय प्रमुख (यू. बी. आई.) श्री शलज कुमार सिन्हा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रभात, मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन श्री दीपक कुमार गुप्ता और पमरे के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ उप क्षेत्रीय प्रमुख (यू. बी. आई.) श्री वरुण वशिष्ठ, बी. आर. एम. श्री मृगांक उपस्थित थे।
पूरी तरह दृष्टिबाधित अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में क्रैक की यूपीएससी
गर्मी ने बढ़ाए तेवर: मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया तो होगी सख्त कार्रवाई, भोपाल पुलिस का आदेश
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संदेश: आज पुराने विचार बदल रहे हैं, अनिश्चितताओं को समझना जरूरी
भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 विमान रडार से गायब होकर क्रैश, दोनों पायलट शहीद
गुना में भीषण सड़क हादसा: नई खुशियां खरीदने निकले पिता-पुत्र और मासूम की मौत
रमेश का बयान: पुतिन से तेल ले सकते हैं, लेकिन अमेरिकी ब्लैकमेल कब तक चलेगा?
MP के पूर्व मुख्यमंत्री लेने वाले हैं रिटायरमेंट! सोशल मीडिया पर शेयर किया प्लान