चूना भट्टी में पानी की लाइन फूटी
20 फीट तक ऊंचा फव्वारा; कोलार सिक्सलेन की खुदाई से लीकेज
भोपाल । भोपाल के चूना भट्टी चौराहे पर पानी की लाइन फूट गई। इससे पानी का फव्वारा 20 फीट तक ऊपर उठ गया। करीब 3 घंटे में लाखों लीटर पानी बह गया। निगम की टीमें लाइन को सुधार रही है। कोलार सिक्सलेन में खुदाई के चलते यह लाइन ब्रेक हुई थी।
सुबह पौने 11 बजे चूना भट्टी चौराहा स्थित मां काली मंदिर के ठीक सामने यह लाइन फूट गई। निगम के कार्यपालन यंत्री अजय मालवीय ने बताया, यह डिस्ट्रिब्यूशन लाइन है। जिससे कुछ इलाके में पानी की सप्लाई होती है। कोलार सिक्सलेन निर्माण के चलते ज्यादातर लाइन शिफ्ट हो गई है, लेकिन काली मंदिर के पास शेड होने की वजह से शिफ्ट नहीं हो पाई। शुक्रवार को काम करते समय लाइन ब्रेक हो गई। करीब 3 घंटे तक सडक़ पर पानी बहता रहा। इसे देखने के लिए गुजर रहे राहगीर रुक गए और मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाने लगे, हालांकि कई दुकानदार और रहवासियों के लिए यह आफत भी बन गया। फव्वारे की वजह से मंदिर के पास की दुकानों का सामान भीग गया।

केरवा लाइन भी फूट रही
कोलार सिक्सलेन के लिए सर्वधर्म ब्रिज के पास भी हाल ही में खुदाई शुरू की गई। इस दौरान गुरुवार शाम को केरवा लाइन भी फूट गई। इस लाइन से कई इलाकों में पानी की सप्लाई होती है। इससे जलप्रदाय व्यवस्था बाधित हुई। वहीं राहगीरों को भी गुजरने में दिक्कतें हुईं।
ग्वालियर में सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप, बैकडेट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज को नहीं दी तत्काल राहत, मामला फिर हाई कोर्ट के पाले में, 18 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश, 20 मार्च को हाई कोर्ट करेगा अंतरिम राहत पर फैसला
रतलाम: मीजल्स से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देने में लगाई पांच दिन
NH-39 पर सड़क धंसने से राहगीर परेशान, सुरंग जैसी खाई बनी बड़ा खतरा
Vir Das ने बताया भारत में क्यों नहीं हो सकती ऑस्कर जैसी अवॉर्ड होस्टिंग
अली फजल ने एनिवर्सरी पर Richa Chadha को दी खास बधाई
कंगना रनौत ने नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी' की आलोचना की
क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम, तीन विधायकों को निलंबित किया
सलमान खान की फिल्म Matrubhumi का गाना 'तुम चांद देख लेना' का टीजर रिलीज
अक्षय कुमार-परेश रावल विवाद पर Rajpal Yadav ने तोड़ी चुप्पी