अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी शाम 5 बजे तक 72% मतदान
मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। शाम पांच बजे तक यहां 72 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। आपको बता दें 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी के कमलेश शाह, कांग्रेस के धीरन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवरावेन भलावी के बीच है। बता दें कि कई पोलिंग बूथ पर वोटिंग के दौरान हंगामा हो गया। एक पोलिंग बूथ पर तो डॉक्यूमेंट को लेकर मतदाता और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस हो गई। दोपहर 3 बजे तक 68.18% वोटिंग हुई है। अमरवाड़ा में शाम 5 बजे तक 72 प्रतिशत मतदान हुआ। हर्रई स्थित बांसुरिया कला के मतदान केंद्र पर बीजेपी प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह ने मतदान किया। अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर 2003 के विधानसभा चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मनमोहन शाह बट्टी चुनाव जीते थे. इसके बाद 2008 के चुनाव में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए प्रेम नारायण ठाकुर चुनाव जीते थे. इसके बाद से बीजेपी ने वापसी नहीं की. 2013 में कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा जमाया. जिसके बाद यहां कांग्रेस का कब्जा है. कांग्रेस की टिकट पर कमलेश प्रताप शाह 2013 में चुनाव जीते थे. अब वही कमलेश प्रताप शाह बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने कांग्रेस के धीरन शाह हैं.
मानेगांव में चुनाव का बहिष्कार
अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मानेगांव में मूलभूत सुविधाओं को लेकर गांव वालों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। सभी लोग धरने पर बैठ गए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने के निर्देश पर अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए मंगलवार को ही मतदान दल रवाना हो गया था. शाम को सभी 332 केंद्रों पर मतदान दल पहुंच गए थे. अब सुबह साढ़े पांच बजे माकपोल होने के बाद 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है.शाम छह बजे तक यहां वोटिंग जारी रहेगी. मतगणना 13 जुलाई को सुबह आठ बजे से होगी.
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन
इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'
करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया 'के-पॉप कल्चर इंडिया टूर' का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम
लंदन में सड़क हादसे का शिकार ब्रिटिश-भारतीय सिंगर मनजीत सिंह राल; अस्पताल में भर्ती