मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मिलेगा छाछ, शरबत
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में 7 मई को तीसरे चरण का मतदान होगा। इसके लिए आयोग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं को गर्मी में परेशान न होना पड़े, इसके लिए मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम भी किए जा रहे है। जिलों में गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर जलजीरा, आम का पना, छाछ, शरबत, पीने के लिए ठंडा पानी, शामियाना, बैठक व्यवस्था, दवाइयां सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। इसके साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को कतार में खड़ा न होना पड़े, उनका तुरंत मतदान हो जाए, इसकी भी व्यवस्थायें की गई हैं।
7 मई को 9 लोकसभा क्षेत्रों में होगा मतदान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि 9 लोकसभा क्षेत्रों में 7 मई को प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान होगा। इसमें भोपाल सहित, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल लोकसभा क्षेत्र शामिल है।
6 मई को रवाना होगा मतदान दल
7 मई को तीसरे चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए सोमवार यानी 6 मई को मतदान दल सभी 20 हजार 456 मतदान केंद्रों के लिए रवाना होगा। मतदान सामग्री वितरण स्थल पर पोलिंग पार्टियों में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए भी छाया, ठंडा पानी, दवाइयां, बैठक व्यवस्था सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उत्साह के साथ करें मतदान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने 7 मई को होने वाले मतदान के लिए प्रदेश के सभी 9 संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मतदान केंद्रों पर आये मतदाताओं को गर्मी में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति
ग्वालियर में सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप, बैकडेट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज को नहीं दी तत्काल राहत, मामला फिर हाई कोर्ट के पाले में, 18 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश, 20 मार्च को हाई कोर्ट करेगा अंतरिम राहत पर फैसला
रतलाम: मीजल्स से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देने में लगाई पांच दिन
NH-39 पर सड़क धंसने से राहगीर परेशान, सुरंग जैसी खाई बनी बड़ा खतरा
Vir Das ने बताया भारत में क्यों नहीं हो सकती ऑस्कर जैसी अवॉर्ड होस्टिंग
अली फजल ने एनिवर्सरी पर Richa Chadha को दी खास बधाई
कंगना रनौत ने नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी' की आलोचना की