महाकाल मंदिर में वीआईपी ने फिर तोड़े नियम
उज्जैन। महाकाल मंदिर में गर्भगृह में प्रतिबंध के बावजूद फिर से वीआईपी को प्रवेश दिया गया। इस बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र सांसद श्रीकांत शिंदे, उनकी पत्नी व दो अन्य लोगों ने गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा अर्चना की। गर्भगृह में चारों ने 6 मिनट तक पूजा अर्चना की।
वीआईपी द्वारा निमय तोड़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी प्रतिबंध के बावजूद कई वीआईपी लोगों ने गर्भगृह में जाकर बाबा के दर्शन किए थे। इसे लेकर बाबा के भक्तों में भी नाराजगी है। रेलिंग से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर के गर्भगृह में सभी का प्रवेश निषेध है तो फिर वीआईपी लोग, नेता और उनके परिवार के लोग गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजा-अर्चना क्यों कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे अपनी पत्नी व दो अन्य लोगों के साथ शाम 5:38 से 5:44 तक बाबा महाकाल के गर्भगृह में रहे। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। उनके गर्भगृह में पूजा करने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बता दें कि पिछले 14 महीने से बाबा महाकाल के गर्भगृह में प्रवेश करने पर रोक लगी हुई है। ऐसे में सांसद श्रीकांत शिंदे का तीन अन्य लोगों के साथ गर्भगृह में प्रवेश करना विवाद का कारण बन गया है।
श्रद्धालुओं के लिए रूट चार्ट लगाएं, जिससे वे भटके नहीं
श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को होमगार्ड डीआइजी उज्जैन पहुंचे थे। यहां मंदिर के सभी प्रवेश द्वार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा संबंधी बैठक ली। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बीते दिनों मंदिर की सुरक्षा की कमान होमगार्ड जवानों को सौंपने के निर्देश दिए थे। इसके लिए जल्द ही 500 जवानों की भर्ती की जाएगी।
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार