भारत के नए विदेश सचिव होंगे विक्रम मिस्री
भारत को नए विदेश सचिव मिल गए हैं। सरकार ने देश के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री को अगला विदेश सचिव नियुक्त किया है। विक्रम मिस्री की नियुक्ति 15 जुलाई को होगी।वर्तमान में भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा हैं। आपको बता दें कि क्वात्रा का कार्यकाल इस साल 30 अप्रैल को ही खत्म हो गया था लेकिन केंद्र सरकार ने उनका कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया था। विनय मोहन क्वात्रा ने 30 अप्रैल 2022 को विदेश सचिव का कार्यभार संभाला था। सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि डिप्टी एनएसए विक्रम मिस्री की विदेश सचिव के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि विक्रम मिस्री वर्ष 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी हैं।इसके अलावा मनिका जैन को रोमानिया में भारत की राजदूत नियुक्त किया गया है। मनिका जैन वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अपर सचिव हैं। विदेश मंत्रालय का कहना है कि मनिका जैन जल्द ही अपना नया पदभार संभालेंगीं।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान