मार्च में वेज थाली महंगी, नॉन-वेज सस्ती हुई
नई दिल्ली । भारत में खाने की थाली की कीमत बढती जा रही है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि घर में तैयार की गई हर शाकाहारी थाली की कीमत मार्च में 7 फीसदी बढ़कर 27.3 रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यानी मार्च 2023 में इसी थाली की कीमत 25.5 रुपये थी। मार्च 2024 में मांसाहारी थाली की कीमत 7 फीसदी कम हो गई है। मार्च 2023 में जहां इसकी कीमत 59.2 रुपये प्रति थाली थी, मार्च 2024 में यह घटकर 54.9 रुपये पर आ गई। बता दें कि क्रिसिल ने रिपोर्ट तैयार करते समय शाकाहारी थाली में रोटी, प्याज, टमाटर, चावल, आलू, दाल,दही और सलाद को शामिल किया है। इसका मतलब यह है कि शाकाहारी थाली में इन सारी चीजों को मिलाकर जो एक थाली की कीमत बैठी वह मार्च 2024 में 27.3 रुपये थी। इसी तरह मांसाहारी थाली का भी हाल है। जितने तरह के आइटम्स शाकाहारी थाली में शामिल किए गए थे, वही सारे मांसाहारी थाली में भी शामिल किए गए। फर्क बस इतना है कि इसमें चिकन (ब्रायलर) को जोड़ दिया गया है। जिसके चलते कीमत भी शाकाहारी थाली के मुकाबले बढ़कर 54.9 रुपये हो गई। घर में पकाई गई थाली की औसत लागत का कैलकुलेशन भारत के सभी भागों यानी उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत में इनपुट कीमतों के आधार पर की जाती है। क्रिसिल की रोटी चावल रेट रिपोर्ट के मुताबिक प्याज, टमाटर और आलू की कीमतें सालाना आधार पर क्रमश: 40 फीसदी, 36 फीसदी और 22 फीसदी बढ़ने की वजह से शाकाहारी थाली महंगी हो गई।
छात्रों के लिए खुशखबरी: 1 मई से गर्मी की छुट्टियां, दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश भी तय
ममता बनर्जी के ‘पांडव-कौरव’ बयान पर महाराष्ट्र मंत्री बावनकुले का तगड़ा पलटवार
भोपाल में निर्माणाधीन इमारत का छज्जा ढहा
PM Awas Yojana में भ्रष्टाचार: डबरा नगर पालिका के पूर्व CMO पर EOW ने दर्ज की FIR
पेट्रोल-डीजल एक्साइज ड्यूटी कटौती: कांग्रेस का आरोप, जनता नहीं, कंपनियों को मिली राहत
पेट्रोल-डीजल एक्साइज ड्यूटी में कटौती: CM फडणवीस ने केंद्र को धन्यवाद, नागरिकों से की खास अपील
इंदौर एयरपोर्ट का नया T-1 टर्मिनल तैयार, 29 मार्च को होगा लोकार्पण
छिंदवाड़ा हादसे के बाद करेर गांव में पसरा मातम, हर आंख नम