ऊर्जा मंत्री श्री तोमर से यूएसएआईडी के प्रतिनिधियों ने की चर्चा
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से यू.एस. एजेंसी इंटरनेशनल डेवेलपमेंट (यूएसएआइडी) के प्रतिनिधियों ने चर्चा की। श्री तोमर ने कहा कि यूएसएआइडी द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट के तहत किये जा रहे कार्य की रिपोर्ट के आधार पर अन्य स्थानों पर कार्य किये जायेंगे। यूएसएआईडी के प्रतिनिधियों ने मध्य क्षेत्र पश्चिम क्षेत्र और पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों का प्रेजेंटेशन भी दिया।
अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव ने कहा कि स्मार्ट मीटर में जैसे ही छेड़छाड़ हो उसकी जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को मिलना चाहिए। उल्लेखनीय है कि यूएसएआईडी द्वारा महू और उज्जैन में स्मार्ट मीटर की डाटा एनालिसिस भोपाल में ड्रोन के माध्यम से विद्युत लाइन के सर्वे और जबलपुर क्षेत्र में वितरण ट्रांसफार्मर के हेल्थ मेनेजमेंट के संबंध में कार्य किया जा रहा है। बैठक में ऊर्जा विभाग के ओएसडी श्री विजय गौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
भोपाल नगर निगम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा, फर्जी बिल घोटाले की जांच
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, 193 विपक्षी सांसदों ने दिया नोटिस
विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार, उमेश पटेल ने लगाए गंभीर आरोप
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 50 तोला सोना और नकदी लूटी
क्या है छत्तीसगढ़ की ‘गौधाम योजना’? चरवाहों और गौ सेवकों को मिलेंगे पैसे
उद्घाटन के चार दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो लाइन से 1000 मीटर सिग्नल केबल चोरी
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त