लखनऊ । प्रदेश में जल्द ही पुलिस विभाग में 40 हजार पदों पर भर्ती की जायेगी। इस आशय के प्रस्ताव को यूपी कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस बारे में जानकारी दी गई है। पुलिस भर्ती की जानकारी अधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक रेडियो शाखा में 2430 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी। साथ ही कांस्टेबल और इसके समकक्ष पदों के लिए 26382, कांस्टेबल पीएसी के 8540, जेल वार्डर के 1582 सहित अन्य पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल गया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।