यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा खत्म.... इंतजार अब दिसंबर का
लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा खत्म हो चुकी है। सभी अभियर्थियों ने लिखित परीक्षा में हिस्सा ले लिया है... अब इंतजार हो रहा हैं सिर्फ रिजल्ट का।
बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस भर्ती प्रकिया को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र देकर संपन्न कराने में जुटी है। खबरों के मुताबिक दिसंबर तक इस परीक्षा के नतीजे आ सकते हैं। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि जहां दिसंबर में परीक्षा के नजीते आ जाएंगे वहीं जनवरी महीने में शारीरिक टेस्ट होगा। उसके बाद सीधे नौकरी अभियर्थियों को मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में 6 महीने का समय लग सकता है।
बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में हाल ही में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें अधिकारियों के साथ पूरी प्रक्रिया को लेकर चर्चा की गई है। खबरों के मुताबिक एक हफ्ते के भीतर अभ्यार्थियों के आपत्ति पत्र मंगाने शुरू हो जाएंगे, इसके साथ ही बोर्ड को परीक्षा में शामिल हुए अभ्यार्थियों की दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी। वहीं परीक्षा के दौरान जिन अभ्यार्थियों के दस्तावेज का मिलान नहीं हो पाया था... उसका भी परीक्षण होना है।
बताया जा रहा है कि सभी दस्तावेजों के परीक्षण के बाद अगले चरण में मैरिट लिस्ट जारी होगी। माना जा रहा है कि दिसंबर महीने के अंत तक तैयार होगी और परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं इसके बाद नतीजे आने के बाद जनवरी माह में परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में पुरुष अभ्यार्थियों को जहां 4.8 किमी की दौड़ और महिला अभ्यार्थियों को 2.4 की दौड़ कराई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
एक बार पेपर लीक होने के बाद दोबारा हुई है परीक्षा
बता दें कि यूपी पुलिस में 60 हजार 244 रिक्त पदों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन पिछले महीने अगस्त में 23, 24, 25, 30 और 31 तारीख़ को हुआ था। ये परीक्षा दो पालियों में कराई गई थी, जिसमें 50 लाख से ज्यादा अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, वहीं योगी सरकार ने इस परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से कराने के कड़े इंतजाम किए थे, जिसके बाद अभी तक किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई है। बता दें कि ये परीक्षा फरवरी महीने में पेपर लीक हो जाने की वजह से रद्द करनी पड़ी थी।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता