केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पूर्वोत्तर भारत का तीन दिवसीय दौरा
29 मई से शुरू होने वाले देशव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में राज्यों की सहभागिता पर भी शिवराज सिंह करेंगे बातचीत
नई दिल्ली, 14 मई 2025, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे के लिए रवाना होंगे। 15 मई से 17 मई 2025 तक की इस आधिकारिक यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह असम, मिज़ोरम एवं नागालैंड जाएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान श्री चौहान कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे, परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, किसानों तथा स्थानीय हितधारकों से सीधा संवाद भी करेंगे। इस दौरान वे 29 मई से शुरू होने वाले देशव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में राज्यों की सहभागिता पर भी चर्चा करेंगे।
प्रवास के पहले दिन 15 मई को सुबह केंद्रीय मंत्री श्री चौहान मिज़ोरम के थेनज़ॉल स्थित कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर (CoH) के प्रशासनिक एवं अकादमिक भवन का उद्घाटन करेंगे एवं वृक्षारोपण करेंगे और किसानों से संवाद करेंगे। इसके उपरांत दोपहर में वे नागालैंड के जलुकी स्थित पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय (CVSC & AH) के प्रशासनिक व शैक्षणिक भवन का उद्घाटन करेंगे और किसानों से बातचीत करेंगे। यात्रा के दूसरे दिन 16 मई को केंद्रीय मंत्री श्री चौहान असम के काजीरंगा में असम के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय सांसद के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन यानी 17 मई को श्री शिवराज सिंह चौहान गुवाहाटी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। इसके पश्चात वे माँ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन व पूजा करेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह की यह यात्रा पूर्वोत्तर भारत के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार की प्रतिबद्धता- विशेषकर कृषि, बागवानी, पशुपालन और ग्रामीण आजीविका के सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पायदान है।
ऑस्कर में भारत का रिकॉर्ड: अब तक इन कलाकारों ने जीती ‘द गोल्डन बॉय’ ट्रॉफी
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज, फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर होगा लॉन्च
‘द केरल स्टोरी 2’ की मंगलवार को बढ़ी कमाई, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल
मां की पुण्यतिथि पर अभिनेता राजकुमार राव हुए भावुक, बोले– आपकी कमी हर रोज महसूस होती है
एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया
मैहर NH-30 पर बड़ा हादसा टला, चिंगारी से धधकी बस मिनटों में जलकर खाक
पलाश मुछाल की फिल्म में इस टीवी एक्टर की एंट्री, स्मृति मंधाना से शादी टूटने को लेकर चर्चा में रहे निर्देशक
जबलपुर हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक, भ्रूण लेकर कोर्ट रूम पहुंचा याचिकाकर्ता
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भोपाल से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट