यूक्रेन का मास्को पर 34 ड्रोन से हमला
मॉस्को। 2022 में जंग की शुरुआत के बाद यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला किया है। यूक्रेन ने मॉस्को को 34 ड्रोन से निशाना बनाया है। इस हमले की वजह से मॉस्को के तीन बड़े एयरपोर्ट से कई फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा है। इस हमले में किसी तरह के जान-माल की हानि नहीं हुई है, हालांकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।रूस के रक्षा मंत्रालय ने हमले को लेकर बयान भी जारी किया है। मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेन के 34 ड्रोन्स को मार गिराया है और हमले को नाकाम कर दिया है। रूस ने यूक्रेन के इस हमले को आतंकवादी हमला करार देते हुए जवाबी कार्रवाई की बात कही है।
केमिकल प्लांट पर भी यूक्रेन का हमला
यूक्रेन ने शनिवार को दावा किया था कि उसने देर रात रूस के पश्चिमी शहर तुला में एक केमिकल प्लांट को निशाना बनाया है। यूक्रेन की स्पेशल ऑपरेशन फोर्स ने कहा कि उसने हमले में 13 ड्रोन का इस्तेमाल किया था। हमले के बाद केमिकल प्लांट पर विस्फोट हुआ और धुएं का गुबार छा गया।
खिलाड़ियों को दी फिटनेस और प्रैक्टिस पर ध्यान देने की सलाह
आम जनता को राहत, अब एक साथ मिलेगा तीन महीने का राशन।
सुरक्षा को लेकर दुनिया भर में बढ़ी चिंता
पश्चिम बंगाल चुनाव में लेफ्ट का फोकस, युवाओं को जोड़ने की कोशिश।
द्रौपदी मुर्मू ने किए गिरिराज जी के दर्शन
कोच्चि में बंद कमरे से एक ही परिवार के पांच शव मिले।
शर्ट की बांह मोड़ने को लेकर हुआ विवाद, बढ़ा मामला
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच नाटो की एंट्री
भोपाल की ताज-उल-मस्जिद में नमाज़ के बाद प्रदर्शन, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में 26 मार्च से शुरू होगा इंडिमून्स आर्ट्स फेस्टिवल