भ्रष्टाचार और हिस्सेदारी के आरोपों में घिरे तबादले
सरकारी विभागा में हुए तबादले भ्रष्टाचार, हिस्सेदारी से लेकर मनमानी तक के आरोपों में घिर गए हैं। गुरुवार को तो निबंधन विभाग में मामला सामने आया ही, इससे पहले होम्योपैथी विभाग में स्थानांतरण आदेश निरस्त किए जा चुके हैं।
वहीं, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, आयुष आदि विभागों में आरोपों के चलते तबादला आदेश जारी ही नहीं हो सके और सत्र शून्य हो चुका है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने निबंधन विभाग के मामले को लेकर सरकार पर हमला बोला है।
स्थानांतरण नीति के तहत 15 मई से 15 जून तक तबादले किए जाने थे। परंतु ज्यादातर विभागों ने 14 व 15 जून को स्थानांतरणों को अंतिम रूप दिया गया। आरोप लग रहे हैं कि मनचाही तैनाती को सौदेबाजी के चलते ऐसी स्थिति बनी।
इसके बाद अधिकारियों और मंत्रियों के बीच समन्वय की कमी ने भी रोड़ा अटकाया। बेसिक शिक्षा विभाग में तबादला सूची तैयार कर ली गई, परंतु उसे ऊपर से अनुमोदन नहीं मिला। ऐसे में स्थानांतरण हो ही नहीं पाए।
स्वास्थ्य और आयुष विभाग में भी यही स्थिति बनी। यहां भी सत्र शून्य हो गया। वहीं होम्योपैथी में तबादला आदेशों को शिकायतों के चलते निरस्त कर दिया गया। आबकारी विभाग में भी तबादलों को लेकर मनमानी की चर्चाएं हो रही हैं।
गौर करने की बात यह है कि स्थानांतरण न होने से वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे अफसरों को फायदा मिल गया है। प्राविधिक शिक्षा सहित कई ऐसे विभाग भी हैं, जहां वर्षों से तबादले किए ही नहीं गए।
इन स्थितियों में प्रश्न तो पहले से ही उठ रहे थे, परंतु निबंधन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल द्वारा खुलकर मोर्चा खोलने से अब विरोधियों को निशाना साधने का अवसर मिल गया है।
गुरुवार को इसे लेकर अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि सच तो ये है कि कई मंत्रियों ने ट्रांसफर की फीस नहीं मिलने पर फाइल लौटा दी हैं। उन्होंने कहा कि जिसको हिस्सा न मिल रहा, वो ही राज खोल रहा है।
दूसरी तरफ नीति के तहत 15 जून तक तबादले न हो पाने पर अब सभी संबंधित विभागों के तबादले संबंधी मामलों में अब अंतिम फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से ही किया जाएगा।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह