अब तक महाकुंभ में 31 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ मेला चल रहा है. महाकुंभ में अब तक 31 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. वहीं, आज दिनभर महाकुंभ में दुनियाभर के राजनयिकों का बड़ा जमावड़ा रहेगा. 73 देशों के राजनयिक समेत 118 विशिष्ट अतिथि महाकुंभ मेले में पहुंच गए हैं. भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे मेले में जाने का मौका मिल रहा है. महाकुंभ मेले का आज 73 देशों के राजनयिक समेत 118 विशिष्ट अतिथि पहुंच गए हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह दौरा भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को करीब से देखने का एक अनूठा अवसर होगा. इसमें जापान, रूस, दक्षिण अमेरिका, मैक्सिको, अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, जर्मनी और नेपाल समेत कई देशों के राजनयिक शामिल हैं. हालांकि, कुछ देशों के राजनयिकों ने महाकुंभ आने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है.
प्रतिनिधिमंडल संगम में करेगा स्नान
कार्यक्रम रद्द करने वालों देशों में अमेरिका, फ्रांस, इंग्लैंड और चीन के राजनयिकों का नाम शामिल हैं. विदेशी मेहमानों को लेकर मेला प्रबंधन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी राजनयिकों को बस के जरिए सबसे पहले महाकुंभ मेले के अस्थाई सर्किट हाउस लाया गया है. इसके बाद राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल संगम में स्नान के लिए जाएगा और फिर मंदिर में पूजा-अर्चना में शामिल होगा.
जापान के राजदूत केइची ने जाहिर की उत्सुकता
भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो ने महाकुंभ मेले को उत्सुकता जाहिर की है. उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि राज्य सरकार और विदेश मंत्रालय ने उनके लिए महाकुंभ की यात्रा व्यवस्था की है. महाकुंभ मेला बहुत खास है. मैं हिंदू संस्कृति को समझने के लिए वहां जाने के लिए उत्सुक हूं. इसी के साथ एस्टोनिया की राजदूत मार्जे लूप ने भी महाकुंभ मेले को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है. सरकार ने विदेशी मेहमान के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है.
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात