बांग्लादेश सीमा पर सोने के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने 1.1 किलो सोने के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है। बीएसएफ के साउथ बंगाल फ्रंटियर के डीआईजी ने कहा कि सीमा पर बाड़ के पार खेत से लौट रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली के एक्सल पर सोने के दो बिस्कुट टेप से चिपके मिले जिसकी कीमत करीब 75.14 लाख रुपए है।
डीआईजी ने कहा कि कंपनी कमांडर ने एक विशेष गश्ती दल भेजा और सभी जवानों को सतर्क कर दिया। एक ट्रैक्टर जिसमें एक ट्रॉली लगी हुई थी, खेत से बाड़ के गेट को पार कर रहा था। उन्होंने ट्रॉली के पहिये के दाहिने एक्सेल हब पर टेप से सोने के दो बिस्कुट चिपके हुए थे। बीएसएफ ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर और ट्रॉली का मालिक चालक मुर्शिदाबाद के रानीनगर थाना क्षेत्र के कटलामारी गांव का निवासी है। तीनों को बीओपी ले जाया गया। उन्होंने कहा कि पूछताछ में मुख्य आरोपी ने जुर्म कबूल किया कि वह शुरू से ही तस्करी की कोशिश में शामिल था।
उन्होंने कहा कि बीएसएफ जवानों को धोखा देने के लिए उसने अपने ट्रैक्टर को बाड़ के पार ले जाकर कहा कि वह अपनी फसलों की देखभाल करना चाहता है। जीरो लाइन के पास, उसने बांग्लादेशी तस्करों से सोना इकट्ठा किया और उसे ट्रॉली के नीचे छिपा दिया। इसके बाद वह बाड़ को पार करके बॉर्डर पर चला गया। इस दौरान उसे रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को उसके दो साथियों और सोने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बेहरामपुर में सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला