मेरठ में सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के सरूरपुर क्षेत्र में रविवार शाम एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना से नाराज लोगों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सरधना क्षेत्र के रतनगढ़ी में रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य उपासना (18), मनीषा (22) और सुनील कश्यप (45) किसी शादी समारोह में जा रहे थे तथा रास्ते में करनावल गेट के पास उनकी मोटरसाइकिल एक खड़ी ट्रॉली से जा टकरायी। इसी बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीनों लोगों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उपासना, मनीष और सुनील की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से नाराज मृतकों के परिजनों और गांव के लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए रास्ता जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा ग्रामीणों को समझा कर शांत करने की कोशिश में जुटी हुई है।
‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल
‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, ‘नाड़ा खींचना दुष्कर्म की कोशिश’
बजट में पीएम आवास को बड़ा बूस्ट, आवंटन में भारी बढ़ोतरी
इंदौर के MY अस्पताल का वीडियो वायरल, डीन ने जारी किया नोटिस
लाडली बहनों को 23,882 करोड़ की सौगात, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव