ये चुनाव राहुल गांधी के फेल होने का था: सीएम मोहन
भोपाल । हरियाणा में तीसरी बार भाजपा को बहुमत मिलने के बाद भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को बीजेपी नेताओं ने जलेबी खिलाकर मुंह मीठा कराया। वहीं जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बढ़त की खबर के बाद भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। पीसीसी के बाहर कांग्रेस प्रवक्ता अमित शर्मा ने स्टॉल लगाकर लोगों को खुद जलेबी बनाकर खिलाई।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- आज भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है। दो राज्यों के चुनाव में भाजपा को सफलता मिली है। हरियाणा में एतिहासिक बहुमत मिला है। जम्मू कश्मीर में भी भाजपा ने नया इतिहास रचा है। हरियाणा की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को जनता ने आशीर्वाद दिया है। अमित शाह की कुशल रणनीति और जेपी नड्डा के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से हरियाणा में जनता ने आशीर्वाद देकर तय कर दिया कि आज भारत का विश्वास मोदी जी पर है। जम्मू कश्मीर में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया।
हरियाणा में बीजेपी को तीसरी बार बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा- हमें उम्मीद थी कि निश्चित रूप से भाजपा की सरकार ने जो 10 सालों में काम किया है। पीएम मोदी की कार्यपद्धति का असर पड़ा है और यही कारण है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मैं बधाई देता हूं। मैंने खुद भी वहां का दौरा किया था और मैंने पहले भी कहा था कि असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था, बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था। भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं। जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए आज भाजपा का कमल फिर खिलने जा रहा है।
पूर्व डिप्टी CM प्यारे लाल कंवर परिवार ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
धर्मेंद्र प्रधान का बयान: एनसीईआरटी-यूजीसी के नियमों पर विवाद टल सकता था
एम. के. स्टालिन ने जारी की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम उम्मीदवारों की सूची, 164 सीटों पर उतरेगी पार्टी
पश्चिम एशिया संकट: PAK में तेज हुई मध्यस्थता, ईरान-US तनाव पर होगी अहम बैठक
KKR vs MI: 35 मुकाबलों में किस टीम का दबदबा?
आंध्र प्रदेश विधानसभा में अमरावती पर बड़ा फैसला, सीएम नायडू का केंद्र से अनुरोध
IPL vs PSL: पाकिस्तान को फिर झटका, कमेंटेटर ने भी छोड़ा PSL
दुष्कर्म मामलों में गोपनीयता पर जोर, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट्स को दी चेतावनी
जांजगीर-चांपा में रफ्तार का कहर, दो बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत
केरल की सियासत में घमासान, सतीशन पर RSS से संपर्क के आरोप