बिलासपुर नष्टी भवानी मंदिर में घुसे चोर, दानपेटी से ले गए रुपये
बिलासपुर । शंकर नगर रेलवे अंडर ब्रिज के पास स्थित नष्टी भवानी मंदिर की दानपेटी से चोरों ने नकदी पार कर दिए। पुजारी से मिली जानकारी के बाद निजी संस्थान के कर्मचारी ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शंकर नगर रेलवे अंडरब्रिज के पास रहने वाले धीरेंद्र सिन्हा ने चोरी की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह नष्टी भवानी मंदिर के पुजारी पंडित मनोज मिश्रा पूजा करने के लिए आए। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह के पास रखा दानपेटी टूटी हुई थी। पुजारी ने इसकी सूचना धीरेंद्र को मोबाइल पर दी। साथ ही आसपास के लोगों को इस संबंध में बताया। इसके बाद आसपास के लोगों के साथ वे थाने पहुंचे। पुजारी ने बताया कि चोर मंदिर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते