ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुए ये दो खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में उलटफेर का सिलसिला जारी है। पुरुष एकल में शीर्ष वरीयता वाले राफेल नडाल के बाद दूसरी वरीयता वाले कैस्पर रुड भी दूसरे दौर में ही हारकर बाहर हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में कैस्पर रुड को अमेरिका के जेन्सन ब्रुक्स्बी ने 6-3, 7-5, 6-7, 6-2 से हराया। इसके साथ ही खिताब जीतने के दो प्रबल दावेदार टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इससे पहले शीर्ष वरीयता वाले राफेल नडाल को टेनिस रैंकिंग में 65वें स्थान पर काबिज अमेरिका के मैकेंजी मैक्डोनाल्ड ने सीधे सेटों में हराया था। नडाल और केस्पर रुड के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद सितसिपास और नोवाक जोकोविच पुरुष एकल में खिताब जीतने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।
नडाल ने इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में जैक ड्रैपर को मात दी थी। हालांकि, वह बहुत अच्छी लय में नहीं दिख रहे थे। दूसरे राउंड में उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन पहला सेट हार गए। दूसरे सेट में वह चोटिल हो गए और ब्रेक लिया। ब्रेक से वापस आने के बाद वह पुरानी लय में नहीं दिखे और मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
कैस्पर रुड के भी इस टूर्नामेंट से बाहर होने का तरीका नडाल से मिलता-जुलता है। दूसरे राउंड में शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद उन्होंने मेडिकल टाइम आउट लिया था और तीसरा सेट 7-6 के करीबी अंतर से अपने नाम किया। हालांकि, चौथे सेट तक वह अपनी लय खो चुके थे और टेनिस रैंकिंग में 39वीं रैंकिंग पर काबिज ब्रुक्स्बी से 2-6 के अंतर से हार गए। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में उनका सफर खत्म हो गया। इस हार के साथ ही रुड का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बनने का सपना कुछ समय के लिए टूट गया है।
इन दो बड़े खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद नडाल के पास 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने का मौका है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल