महिलाओं के स्पेशल सेविंग अकाउंट में मिलती हैं ये खास सुविधाएं
महिलाओं का घर संभालने के मामले में कोई जवाब नहीं। वे घर की हर छोटी से बड़ी जरूरत का बड़ा सलीके से ख्याल रखती हैं। वह पैसों का भी बड़े कुशल तरीके से प्रबंधन करती हैं। यही वजह है कि कई बैंकों ने कुछ स्पेशल सेविंग अकाउंट पेश किए हैं, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए ही हैं।
HDFC विमेन सेविंग्स अकाउंट
देश के प्राइवेट सेक्टर सबसे बड़े बैंक HDFC के विमेन सेविंग्स अकाउंट में खास फीचर हैं। इसमें 10 लाख रुपये का एक्सिडेंटल डेथ कवर मिलता है। साथ ही, अस्पताल में भर्ती होने पर 1 लाख रुपये का कवर मिलता है।
अगर आप इस सेविंग अकाउंट के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट खोलती हैं, तो 1 साल का फ्री एनुअल मेंटिनेंस चार्ज (AMC) रहता है। ऑटो लोन की ब्याज दर में भी डिस्काउंट मिलता है।
बड़ौदा महिला शक्ति सेविंग अकाउंट
पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा के महिला शक्ति सेविंग अकाउंट में फ्री रुपे प्लेटिनियम डेबिट कार्ड मिलता है। साथ ही, 70 साल के लिए 2 लाख रुपये का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर दिया जाता है। साथ ही, आपको एक साल के लिए SMS अलर्ट के लिए कोई चार्ज नहीं देना होता। अगर इस सेविंग अकाउंट के जरिए महिलाएं लोन लेती हैं, तो उन्हें ब्याज पर 0.25 प्रतिशत का मिलता है।
यूनियन समृद्धि सेविंग अकाउंट
यूनियन समृद्धि सेविंग अकाउंट भी महिलाओं के लिए है। इसमें डेबिट कार्ड के साथ एयर एक्सिडेंट का 50 लाख रुपये का बीमा मिलता है। वहीं, 5 लाख रुपये का फ्री पर्सनल एक्सिडेंट कवर मिलता है। साथ ही, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर का पता चलने पर इलाज के लिए पांच लाख रुपये मिलते हैं।
साथ ही, बैंक महिला खाताधारक को लॉकर रेंट में पहले साल के लिए 50 प्रतिशत तक की छूट देता है। महिलाओं को SMS अलर्ट के लिए भी कोई चार्ज नहीं देना पड़ता।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला