भोपाल। पुराने शहर के मंगलवारा इलाके मे स्थित भारत टॉकीज ब्रिज के नीचे सेनेटाईजर का नशा करने वाले युवक को अज्ञात बदमाश द्वारा चाकू मार कर घायल किये जाने की घटना प्रकाश मे आई है। बताया गया है कि सैनैटाइजर खरीदते समय फरियादी को एक युवक से विवाद हो गया था। मामले मे पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मूल रुप से सागर का रहने वाला 25 वर्षीय सरवन पिता सूरज सिंह बीते कई दिनों से राजधानी के भारत टाकीज ब्रिज के नीचे बने फु टपाथ पर रह रहा है,  और मेहनत मजदूरी का काम करता है। सरवन को नशे की लत है और वो शराब के अलावा सेनेटाइजर भी पीता है। उसने पुलिस को बताया कि बीती रात वो फुटपाथ से इतवारा इलाके सेनेटाइजर लेने गया था। सेनेटाइजर लेते समय उसका वहां एक युवक से विवाद हो गया, ओर झूमाझटकी हो गई। इसके बाद वो वापस भारत टाकीज फुटपाथ पर लौट आया। रात करीब नौ बजे वो फुटपाथ पर खड़ा था। तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसपर हमला करते हुए मारपीट कर दी, ओर इस दौरान बदमाश ने उसके पेट में छुरी मारकर उसे घायल कर दिया ओर फरार हो गया। घायल हालत मे युवक हनुमानगंज थाने पहुंचा, पुलिस ने उसे इलाज के लिये हमिदिया अस्पताल पहुंचाया, जहॉ उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सरवन को घातक चोंटे आई है। बाद मे घटनास्थल मंगलवारा थाना होने के कारण हनुमानगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर केस डायरी मंगलवारा पुलिस को भेज दी। पुलिस फरियादी द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।