फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने एडवांस बुकिंग में कर डाली इतनी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर इस वीक प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी के लिए इनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 'कल्कि 2898 एडी' का सोशल मीडिया पर काफी बज है। इंडिया में मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। चलिए जानते हैं कि पहले दिन के लिए फिल्म ने कितनी कमाई की है।
शुरू हुई 'कल्कि 2898 एडी' की एडवांस बुकिंग
नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी 'कल्कि 2898 एडी' साई-फाई एक्शन फिल्म है, जिसमें एक नहीं कई सितारे होंगे। ये मूवी पोस्टर रिलीज होने के टाइम से ही चर्चा में बनी है। कुछ दिन पहले मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने हरी झंडी दिखाई। अब रिलीज से चंद दिन पहले इंडिया में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
इन फॉर्मेट्स में रिलीज होगी फिल्म
'कल्कि 2898 एडी' को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। ये मूवी 2डी, 3डी और आईमैक्स 3डी फॉर्मेट में रिलीज होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया में फिल्म को लेकर 26 आईमैक्स स्क्रीन्स की बुकिंग हो चुकी है।
एडवांस बुकिंग में इतना किया कलेक्शन
रिपोर्ट के अनुसार, 'कल्कि 2898 एडी' ने पहले दिन के लिए सॉलिड कलेक्शन किया है। 3306 शोज के लिए फिल्म के इस खबर को लिखे जाने तक 2,17,044 टिकटें बिक चुकी हैं। 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 6.49 करोड़ तक की कमाई कर डाली है।
यहां बढ़े टिकट के प्राइस
तेलंगाना सरकार ने 'कल्कि 2898 एडी' की टिकट के प्राइस बढ़ा दिए हैं। रिलीज के शुरुआती 8 दिनों तक फिल्म बढ़े हुए दामों पर दिखाई जाएगी।
'कल्कि 2898 एडी' की स्टार कास्ट
फिल्म में दीपिका पादुकोण, प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप