टिकडम में भावनात्मक उथल-पुथल को दिखाया मार्मिक ढंग से
फिल्म टिकडम ऐसे व्यक्ति के जीवन की कहानी है, जिसे सीमित अवसरों के कारण अपने छोटे से शहर को छोड़कर एक व्यस्त महानगर में जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अपने फैसले के बावजूद, उसके बच्चे उसे जाने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं, जिससे कहानी में दर्द और दृढ़ता का एक और स्तर जुड़ जाता है। फिल्म में परिवार के भीतर होने वाले भावनात्मक उथल-पुथल को मार्मिक ढंग से दिखाया गया है। अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर अमित सियाल ने टिकडम में एक और अविस्मरणीय किरदार को जीवंत किया है। अमित सियाल ने अपनी भूमिका के बारे में कहा, टिकडम ने मुझे गहराई से प्रभावित किया। यह कहानी हमारे प्रियजनों के लिए किए जाने वाले त्याग और परिस्थितियों के बावजूद पारिवारिक संबंधों की मजबूती के बारे में है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह उतना ही मार्मिक लगेगा जितना मुझे लगा। बता दें अभिनेता अमित सियाल ने फिल्म महारानी, जामताड़ा, काठमांडू कनेक्शन और काला में जबर्दस्त अभिनय कर दर्शकों पर एक अलग छाप छोडी है।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर