परीक्षण संभाग बीना उत्कृष्ट कार्यदक्षता के लिए मध्यप्रदेश में प्रथम
भोपाल : एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) परीक्षण संभाग बीना ने परीक्षण एवं संचार के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य दक्षता के लिए मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने का गौरव पाया है। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय जबलपुर में बीना को यह पुरस्कार प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी एवं मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य अभियंता के.के. मूर्ति ने प्रदान किया। परीक्षण संभाग बीना को यह पुरस्कार वर्ष 2023-24 में दक्षता प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) के आधार पर पूरे प्रदेश में परीक्षण संबंधित सर्वोत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिये प्रदान किया गया है। प्रशस्ति पत्र और ट्राफी मुख्य अभियंता प्रवीण गार्गव, कार्यपालन अभियंता अर्चित श्रीवास्तव सहायक अभियंता, रजत जैन ने प्राप्त किया।
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं
LPG संकट के बीच Sagar Gaire ने इंडक्शन पर शिफ्ट किया रेस्टोरेंट
बंगाल चुनाव: सुरक्षा बलों की तैनाती का फैसला अब चुनाव आयोग करेगा, ममता सरकार नहीं
जबलपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन जिला अस्पताल में कलेक्टर ने की अचानक जांच, डॉक्टरों की लापरवाही देखी
LPG की किल्लत के बीच जबलपुर कलेक्टर ने दिया भरोसेमंद संदेश
इंदौर में IAS के फार्महाउस पर जुए का अड्डा, छापे में 18 गिरफ्तार