इजरायल में आतंकी हमला: मोरक्को के नागरिक ने किया हमला, चार लोग घायल
इजरायल: इजरायल के तेल अवीव में आतंकी हमला हुआ है। एक आतंकी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर चार लोगों को घायल कर दिया है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद इसे आतंकी हमला बताया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने नाहलात बिन्यामिन स्ट्रीट पर तीन लोगों को चाकू घोंपा, उसके बाद पास के ग्रुजेनबर्ग स्ट्रीट पर चौथे व्यक्ति पर भी चाकू से हमला किया।
टूरिस्ट वीजा पर आया था इजरायल
इजरायली पुलिस के मुताबिक हमले को अंजाम देने वाला आतंकी अब्देल अजीज कद्दी मोरक्को का नागरिक है। उसके पास से अमेरिकी ग्रीन कार्ड भी मिला है। इजरायली पुलिस ने आतंकी को ढेर कर दिया है। हमलावर के पास से एक ID भी बरामद हुई है। वह 18 जनवरी को पर्यटक वीजा पर इजरायल आया था।
इजरायल में एंट्री करते समय हुई थी चेकिंग
रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के अधिकारियों ने बताया कि आतंकी अब्देल अजीज को इजरायल में एंट्री करते समय सुरक्षाकर्मियों ने रोका था, लेकिन बाद में उसे प्रवेश दे दिया गया। तीन दिनों के भीतर इजरायल में यह दूसरा आतंकी हमला है। चाकूबाजी में घायल हुए 4 लोगों की उम्र 24 से 59 साल के बीच है।
भागते हुए लोगों पर किया हमला
हमलावर ने पहले तीन लोगों को चाकू मारा। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और लोग भागने लगे। आतंकी ने भाग रहे लोगों पर हमला किया और एक शख्स को चाकू मार दिया। इस तरह इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। इजरायल की पुलिस ने आतंकी को मार गिराया है।
डायबिटीज कंट्रोल से लेकर दिल की सेहत तक, मखाना क्यों है सुपरफूड?
तंबाकू के धुएं से बढ़ता है आंखों की बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क
छात्रों से मुलाकात के बाद केजरीवाल का हमला, ‘लोकतंत्र में ऐसी कार्रवाई चिंताजनक’
HC का बड़ा फैसला, अब मेदांता अस्पताल में होगा सोनम वांगचुक का उपचार
रेड सी में हूती हमलों का असर, समुद्री व्यापार पर बढ़ा खतरा
पत्नी से तकरार के बाद युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज़ में आया 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक, इमरान हाशमी का इश्क फिर हुआ बयां
खरगे का बड़ा फैसला, जन्मदिन समारोह से दूरी; बोले- देश के मुद्दों पर ध्यान जरूरी
उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा, बोले- विधानसभा में जनता के मुद्दों पर जवाब देने से बच रही सरकार