टीसीएस, एक्सेंचर, कॉग्निजेंट लिंक्डइन की प्रमुख कंपनियों की सूची में अव्वल
नई दिल्ली । भारत में काम करने वाली प्रमुख कंपनियों की लिंक्डइन की नई सूची में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पहले नंबर पर है। इसके बाद एक्सेंचर दूसरे और कॉग्निजेंट तीसरे स्थान पर हैं। पेशेवर नेटवर्किंग मंच लिंक्डइन ने हाल ही में भारत के लिए 2024 शीर्ष कंपनियों की सूची जारी की। इसमें आईटी कंपनियों ने प्रमुख तीन स्थान प्राप्त किए हैं। सूची में वित्तीय सेवा क्षेत्र का दबदबा रहा, जिसकी नौ कंपनियों ने इसमें अपना स्थान अर्जित किया है। आठवीं बार यह सूची पेश की गई है। इसे लिंक्डइन के डेटा के आधार पर बनया गया। शीर्ष 25 बड़ी कंपनियों, 15 सर्वश्रेष्ठ मध्यम आकार की कंपनियों को सूचीबद्ध किया गया है। बड़ी कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने इस साल अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा, उसके बाद एक्सेंचर तथा कॉग्निजेंट का स्थान रहा। लिंक्डइन ने कहा कि पिछले साल के रुझान को जारी रखते हुए मैक्वेरी ग्रुप (चौथे स्थान), मॉर्गन स्टेनली (पांचवें) और जेपी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी (छठे) सहित इस क्षेत्र की 25 में से 9 कंपनियों के साथ वित्तीय सेवाओं ने 2024 की सूची में अपना दबदबा कायम रखा। सॉफ्टवेयर-ए-ए-सर्विस (सास) मंच लेंट्रा मध्यम आकार (250-500 कर्मचारी वाली) की शीर्ष कंपनियों की सूची में पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर भारतीय ऑनलाइन यात्रा मंच मेकमायट्रिप ने जगह बनाई। कंपनियों के लिए सबसे उपयुक्त स्थान में बेंगलुरु शीर्ष पर रहा, जहां ये शीर्ष कंपनियां स्थित हैं। इसके बाद हैदराबाद, मुंबई महानगर क्षेत्र और पुणे का स्थान रहा।
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विवाहिता की मौत पर बवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- यह शाब्दिक हिंसा और पाप
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?