बस मालिकों की टैक्स चोरी की जुगत, छत्तीसगढ़ में 400 बसों की जांच से खुली पोल
छत्तीसगढ़ के रायपुर में परिवहन विभाग ने टूरिस्ट परमिट का दुरपयोग करने वाली 50 से ज्यादा यात्री बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30000 रूपए से ज्यादा का जुर्माना वसूल किया। इसके लिए प्रदेशभर के सभी जिलों में अभियान की शुरूआत की गई है। रविवार को रिंग रोड सुंदरनगर में बसों को रोककर परमिट और दस्तावेजों की जांच की गई।
अभियान चलाकर 400 बसों का निरीक्षण
इस दौरान पता चला कि टूरिस्ट परमिट लेकर अंतराज्यीय बसों का संचालन किया जा रहा था। ऑपरेटर टूरिस्ट परमिट लेकर यात्रियों का परिवहन कर टैक्स की चोरी कर रहे थे। उक्त बसों के परमिट और दस्तावेजों को जब्त किया गया है।बता दें कि टूरिस्ट परमिट किसी विशेष प्रायोजन के लिए जारी किया जाता है। यात्रियों की सूची, टाइमिंग और परिचालन मार्गो का ब्यौरा देने पर इसे जारी किया जाता है। इसका उपयोग केवल एक बार किया जा सकता है। लेकिन, बस मालिक टैक्स चोरी करने इसका दुरपयोग कर रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर अभियान शुरू किया गया है।
300 बसों का संचालन
प्रदेश के विभिन्न जिलों से दूसरे राज्यों के बीच अंतराज्जीय समझौते के तहत 300 बसों का संचालन किया जाता है। नियमानुसार उक्त बसों को परमिट जारी किया गया है, लेकिन निर्धारित संया से कई गुना बसों का संचालन टूरिस्ट परमिट पर किया जा रहा था। टैक्स चोरी करने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी और कूटरचना कर अपनी मर्जी से कई फेरा लगवाए जा रहे थे।
बताया जाता है कि टूरिस्ट परमिट पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालन भी किया जा रहा था। अंतरराज्यीय मार्गो पर बसों की संया में इजाफा होने के बाद भी टैक्स कम मिलने की जानकारी मिलने पर सभी जिलों के उड़नदस्ता की टीम को जांच करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही टूरिस्ट परमिटों के संया और संचालित बसों का ब्यौरा भी मांगा गया है।
परमिट निरस्त होगा
अपर परिवहन आयुक्त डी रविशंकर ने कहा की टूरिस्ट परमिट का दुरपयोग करने वाली बसों को ब्लैक लिस्टेड कर परमिट को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चालानी कार्रवाई करते हुए उनके संचालन पर रोक लगाई जाएगी।
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर घमासान: अधिकृत प्रकोष्ठ संस्था को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित
यात्रीगण ध्यान दें! होली पर AI से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे मिलेगी राहत