देश की सबसे बड़ी ईवी चार्जिंग कंपनी बनी टाटा पावर
टाटा पावर देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ा रहा है। कंपनी ने बताया कि वह देश की पहली ईवी चार्जिंग सॉल्यूशन प्रोवाइडर है जिसकी सेवाओं का दायरा देश में 10 करोड़ किलोमीटर तक फैला है। कंपनी पब्लिक, सेमी-पब्लिक, फ्लीट और होम चार्जर सेगमेंट में सेवाएं देती है।Tata Power का EV चार्जिंग नेटवर्क अभी देश के 530 शहरों और कस्बों में फैला है। टाटा पावर अपने नेटवर्क को EZ Charge नाम के साथ फैला रहा, जो 86,000 से ज्यादा होम चार्जर, 5,300 से ज्यादा पब्लिक, सेमी-पब्लिक और फ्लीट चार्जिंग पॉइट के साथ 850 बस चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध करवा रहा है।
ये चार्जिंग प्वॉइंट हाईवे, होटल, मॉल, हॉस्पिटल, ऑफिस, रेजिडेंशियल कॉम्प्लेस में तैनात किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि वे देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ग्रोथ के लिए पॉजिटिव अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं, सरकार भी ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए FAME और नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन जैसी स्कीम चला रही है। उसका लक्ष्य 2030 तक देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत करना है।
बढ़ रही ईवी और ईवी इंफ्रा की मांग
इंडस्ट्री के अनुमान के मुताबिक, भारत में ईवी की एनुअल सेल 2030 तक एक करोड़ तक पहुंच सकती है। ईवी और ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग के चलते Tata Power अपने ग्राहकों के लिए टेक-इनेबल चार्जिंग सॉल्यूशन पेश कर रहा है। इनमें RFID कार्ड भी शामिल हैं, जो यूजर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ टैप-चार्ज-गो जैसी सुविधा दे रही है।
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये