गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आने से टैंकर चालक की मौत...
दुर्ग। भिलाई टाउनशिप में भट्टी थाना अंतर्गत सेक्टर-2 में निर्माणाधीन गणेश पंडाल में एक टैंकर चालक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना में आयोजन समिति और ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। सेक्टर 2 में हर साल की तरह इस बार भी गणेश उत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। इस बार यहां अलग झांकी तैयार की जा रही है। इसको लेकर यहां एक बड़ा फिश टैंक भी बनाया गया है। फिश टैंक में पानी भरने के लिए ठेकेदार जुनैब खान को काम सौंपा गया था। जुनैब ने मटंग गाड़ाडीह निवासी संतोष कुमार साहू (46 साल) को टैंकर से पानी लेकर भेजा था। संतोष टैंकर लेकर पंडाल में पहुंचा। इसके बाद बिना किसी सुरक्षा उपकरण और हाथों में ग्लब्स पहने उसमें मौटर फिट करने लगा। ऐसा कहा जा रहा है कि जब वो मोटर फिट कर रहा था तो करंट की लाइन चालू थी। इससे वो करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट