तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष का दावा: वायनाड में बीजेपी ही जीतेगी
केरल। केरल के वायनाड से कांग्रेस नेता राहुल गांधी उस सीट से फिर से चुनावी मैदान में हैं। इस बार उन्होंने बीजेपी और वाम दलों से कड़ी टक्कर मिल रही है। बीजेपी ने वायनाड में पूरी ताकत झोंक दी है। इनके बीच तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने दावा किया कि बीजेपी वायनाड सीट जी रही है। वायनाड में रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि के सुरेंद्रन जीतेंगे। वह यहां राहुल गांधी को हराने के लिए नहीं हैं, वह यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं।
उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या राहुल गांधी यह बताने के लिए श्वेत पत्र दे सकते हैं कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों में वायनाड के लिए क्या किया है? अब वह सिर्फ चुनाव के लिए आये हैं। वायनाड के लोग एक ऐसा धरती पुत्र चाहते हैं जो बागान श्रमिकों के साथ खड़ा हो सके और यहां जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू कर सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर रोज अपने आर्थिक मॉडल को कोई न कोई आकार देती है। राहुल गांधी संसाधनों के पुनर्वितरण की बात करते हैं, वह एक वित्तीय सर्वेक्षण और एक संस्थागत सर्वेक्षण करना चाहते हैं।
सैम पित्रोदा के बयान को लेकर अन्नामलाई ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा ने एक कदम आगे बढ़कर क हा है कि संपत्ति का 55% हिस्सा सरकार विरासत कर के रूप में लेगी। यहां तक कि अमेरिका में भी यह 6-7 राज्यों में है। इससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस की मानसिकता क्या है। वे जिस आर्थिक मॉडल की बात कर रहे हैं उसका स्वरूप सामने आ रहा है, और सैम पित्रोदा ने स्थिति साफ कर दी है। लोगों को अपने घरों में वित्तीय सर्वेक्षण क्यों होने देना चाहिए। क्या कांग्रेस साफ कर सकती है कि राहुल गांधी ने क्या कहा? ...मंगलसूत्र हर परिवार की संपत्ति है और पीएम नरेंद्र मोदी ने वही बात की जो राहुल गांधी और सैम पित्रोदा ने कही थी।
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प